Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिडाक मतों पर धांधली का आरोप दर्शा रहा कांग्रेस की बौखलाहट: ...

डाक मतों पर धांधली का आरोप दर्शा रहा कांग्रेस की बौखलाहट: मनवीर सिंह चौहान

देहरादून : कांग्रेस के डाक मतों में धांधली और इवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है I भाजपा ने उनके बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस असहज और घबराई हुई है। इसीलिए अपनी खराब स्थिति को देखते हुए अब इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। कहा कि कभी ईवीएम तो कभी डाक मत और कभी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप कांग्रेस की निराशा को दर्शाते हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस समय भ्रम की स्थिति से गुजर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वयं मुख्यमंत्री की दौड़ में बने रहने के लिए समर्थन जुटाओ अभियान में लगे हैं तो नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पार्टी के घोषणा पत्र के आपरेशन में। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अब डाक मत का नया राग अलाप रहे हैं। किसी को मतगणना तक सब्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में बौखलाहट दिख रही है, उससे साफ है कि उसे हार का भय सता रहा है। कांग्रेस को अपनी हार का अंदेशा हो चुका है और इसीलिए उसके नेता मनगढ़ंत कहानियां रचने मे लगे हैं।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के प्राण उत्तराखंड में नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ही हैं। उन्हें सोते-जागते यहां तक कि सपने में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी ही दिखाई पड़ रही है। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मतदान के बाद से मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा व बयानबाजी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments