Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिसीएम धामी बोले ज्यादा दिन नही टिकेगी हरीश रावत की खुशी, भाजपा...

सीएम धामी बोले ज्यादा दिन नही टिकेगी हरीश रावत की खुशी, भाजपा को मिलेगी प्रचंड बहुमत

देहरादून :राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ एक बयान सामने आया है। सीएम धामी ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत बार-बार अपने बयान बदलते रहते हैं। कभी वे खुद सीएम बनना चाहते हैं तो कभी दलित मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

जहां एक ओर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा दोहराने के साथ ही अन्य लोकतांत्रिक दलों को साथ लेकर चलने के राजनीतिक सौहार्द और सहिष्णुता का विश्वास दिलाया और कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस किसी के साथ बदले की भावना से काम नहीं करेगी। तो वहीं सीएम धामी भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत के बार-बार बयान बदलने को लेकर उनको आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी खुशी बस थोड़े ही दिन की है। इसमें कोई संशय नहीं है कि भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार आने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments