Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डइस वर्ष से सीएनजी से संचालित होंगी रोडवेज बसें

इस वर्ष से सीएनजी से संचालित होंगी रोडवेज बसें

देहरादून: परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में अपेक्षाकृत कम महंगे सीएनजी से बस संचालन पर निर्णय लिया था। जिसके चलते इस साल रोडवेज की बसें सीएनजी से चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने टेंडर खोल दिया है। जिस फर्म के पास टेंडर आया है, वह आचार संहिता खत्म होने के साथ ही अपना काम शुरू करेगी।

600 से अधिक बसों में सीएनजी किट लगाई जानी है, जो कि मैदानी मार्गों पर संचालित होती है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि अब आगे की कार्रवाई आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट का भी इंतजाम हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून-जुलाई तक सीएनजी से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

परिवहन निगम ने दिल्ली से कुछ सीएनजी बसें लीज पर ली थी। जिनका संचालन दून-दिल्ली के बीच किया जा रहा है। डीजल बसों के मुकाबले इन बसों से निगम को ज्यादा फायदा होता है। माना जा रहा है कि जब सभी 600 बसों में सीएनजी किट लग जाएगी तो परिवहन निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी क्योंकि डीजल के मुकाबले सीएनजी से बस संचालन काफी सस्ता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments