Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी ने फंखे से लटक कर दी जान, दो दिन पहले हुई...

पत्नी ने फंखे से लटक कर दी जान, दो दिन पहले हुई थी पति के साथ नोकझोक

देहरादून : पति पत्नी के बीच मामूली नोकझोंक के बाद पत्नी ने पंखे से लटककर जान दे दी। युवती के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालाँकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम राजपुर निवासी नरेंद्र सैनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वसई में शिक्षक हैं। वर्तमान में वह लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रह रहे हैं।

बता दे कि नरेंद्र की पहली पत्नी अर्चना सैनी दलपत ठाकुरद्वारा में शिक्षिका थी। जिसकी 30 अप्रैल 2021 को कोरोना ड्यूटी में संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई थी। नरेंद्र की आठ साल की बेटी है। पत्नी की मौत के बाद बीती 21 जुलाई को नरेंद्र ने बांग्ला गांव, पीलीकोठी मुरादाबाद (यूपी) निवासी पूनम सैनी (32) से शादी कर ली थी। गुरुवार को नरेंद्र ड्यूटी पर और बेटी अपने स्कूल चली गई थी। घर में रह रही भांजी खुशबू नहाने चली गई। इसी बीच पूनम ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर खुशबू ने अपने परिजनों को बुलाया।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पूनम पंखे में लटकी हुई थी जिसके बाद उन्होंने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ करने पर नरेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले बेटी को पढ़ाने को लेकर उसकी पत्नी से नोकझोंक हुई थी। गुरुवार को विद्यालय जाते समय सब कुछ ठीक था। उधर, मृतका के परिजनों ने शिक्षक पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएसआई एनके बचकोटी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments