Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदहेज़ में बाइक न मिलने पर पति ने दिया पत्नी को तीन...

दहेज़ में बाइक न मिलने पर पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक

देहरादून: देश में तीन तलाक कानून बनने के बाद भी तलाक के कई मामले लगातार सामने आ रहे है। इसी क्रम में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पति ने दहेज में बाइक नहीं देने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि सास ससुर भी लगातार धमकी देते रहे कि जब तक दहेज में बाइक नहीं मिलेगी तब तक बच्चा पैदा नहीं होने देंगे। गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए भी दबाव बनाया। साथ ही देवर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। हालाँकि पुलिस ने पति समेत छह आरोपितों पर तीन तलाक समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बता दे कि बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए एक महिला ने बताया कि 14 मई 2021 को उसका निकाह बनभूलपुरा निवासी ताज मस्जिद नई बस्ती निवासी अब्दुल कादिर के साथ हुआ था। उसके स्वजनों ने हैंसियत के अनुसार दान-दहेज दिया। लेकिन उससे ससुराली खुश नहीं थे। पति व ससुराली दहेज में बाइक देने का दबाव बनाने लगे। दहेज नहीं देने पर उसे घर से निकाल दिया गया। वह अलग मकान लेकर रहने लगी। लेकिन वहां भी बाद में पति व ससुरालियों ने आना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो सास-ससुर ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया और धमकी दी जब तक बाइक नहीं देंगे बच्चा नहीं होने देंगे।

वहीं बीती 23 फरवरी को उसका पति कमरे में आया और खाना खाते समय हंगामा कर दिया। इसी बीच सास-ससुर भी वहां आ गए और तीन तलाक देने का दबाव बनाया। जिसके बाद पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। वही पीड़िता का आरोप है कि देवर उससे अश्लील हरकत करता था तो पति देवर का पक्ष लेता था। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में महिला के पति अब्दुल कादिर, ससुर मो. यासीन, सास मुसईयादा, देवर सादिक, ननद सोफिया व साबिया पर तीन तलाक, छेड़छाड़, मारपीट व गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments