Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार से यूपी कांवड़ ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में...

हरिद्वार से यूपी कांवड़ ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

देहरादून: फाल्गुन के महीने में हरिद्वार में कावड़ियों का आना जाना लगा हुआ है।इसी बीच हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
बता दे कि मृतक रोहित यादव(21) गौतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा निवासी पुत्र उदय नारायण अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने आए थे। रविवार सुबह जब वह कांवड़ लेकर नारसन कस्बे के तिराहे पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां आसपास के लोगों ने घटना की सूचना नारसन पुलिस चौकी में दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही एंबुलेंस से रोहित को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही जिस वाहन ने टक्कर मारी है, उसकी तलाश के लिए आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments