Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधयुवक ने धारदार चाकू से रेता अपना गला, हुआ अस्पताल से फरार

युवक ने धारदार चाकू से रेता अपना गला, हुआ अस्पताल से फरार

देहरादून : नैनीताल शहर के जू रोड क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने अपना गला चाकू से रेत डाला। गले से खून बहता देख दोस्तों के होश उड़ गए। जिसके बाद उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही युवक साथियों के साथ अस्पताल से भाग गया। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात अस्पताल से कोतवाली में सूचना मिली कि एक युवक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा है। उसके गले में घाव बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद एसआइ हरीश सिंह अस्पताल पहुंचे, मगर तब तक उपचार करा कर उक्त युवक अस्पताल से साथियों के साथ जा चुका था। पुलिस ने जब अस्पताल में दर्ज कराए गए युवक के नंबर पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल बंद मिला।

वहीं रविवार को पुलिस ने फिर युवक को उसी नंबर पर फोन कर जानकारी ली। एसआइ हरीश सिंह ने बताया कि वह युवक मूल रूप से बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी मयंक कुमार नंबरदार पुत्र गजेंद्र अपने दोस्त से मिलने जू रोड क्षेत्र में आया था। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। वह कभी पारिवारिक कारण तो कभी नशे में होने के कारण खुद ही चाकू से अपना गला रेतने की बात कह रहा है। उसने यह भी बताया कि वह नैनीताल से हरियाणा लौट गया है। एसआइ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments