Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे भाजपा, प्रचंड बहुमत से सरकार बना...

मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे भाजपा, प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही कांग्रेस : प्रीतम सिंह

देहरादून : नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्यवासियों ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। इसलिए भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में कौन कहां किस से मिल रहा है, यह उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन यह तय है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आ रही है। पोस्टल बैलेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग सम्मलित होते हैं। पोस्टल बैलेट को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है तो ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है। इससे स्वस्थ लोकतंत्र की अवधारणा पर सवाल उठते हैं। सेना में भी यही व्यवस्था होनी चाहिए कि यह जवान तय करे कि वह किसे वोट डालना चाहता है। यहां तो वीडियो में एक ही व्यक्ति सबके वोट डालता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है, इसकी जांच भी हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments