Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयूक्रेन में फंसे प्रदेशवासिओं का रेस्क्यू मिशन जारी, सीएम ने दिया आश्वासन

यूक्रेन में फंसे प्रदेशवासिओं का रेस्क्यू मिशन जारी, सीएम ने दिया आश्वासन

देहरादून : यूक्रेन और रूस के विवाद के बीच हिन्दुस्तानियों का रेस्क्यू मिशन जारी है I प्रदेश के कई छात्र-छात्राए अभी भी यूक्रेन में मौजूद है I जिसको देखते हुए लोगों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों को जल्द ही सुरक्षित घर तक पहुंचा दिया जाएगा। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की वतन वापसी को लेकर वह लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय की तरफ से निकासी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के पन्द्रह छात्र-छात्राएं सकुशल वापस आ गए हैं। शेष बच्चों को भी लाने का प्रयास जारी हैं। रविवार को भी उत्तराखंड के कुछ छात्र रोमानिया से लौटे हैं जबकि, सैकड़ों अब भी फंसे हुए हैं। रोमानिया की ओर जाने में छात्र-छात्राओं को ठंड व जाम जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। 
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments