Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपेड़ से टकराई स्कूल बस, एक छात्रा की मौत, 5 घायल

पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक छात्रा की मौत, 5 घायल

देहरादून : सोमवार सुबह विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे एक स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद राहत बचाव काम शुरू कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोट आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

बता दे कि सोमवार की सुबह बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। वन विभाग के चैकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया। इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ के टहने से टकरा गया। जिसके चलते बस का सामने का हिस्सा व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद छात्रों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर्स ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पद्मसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments