Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबीजेपी विधायक पूरन फर्त्याल ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर कसा तंज

बीजेपी विधायक पूरन फर्त्याल ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर कसा तंज

देहरादून: लोहाघाट से बीजेपी विधायक पूरन फर्त्याल ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर तंज कसा । उन्होंने कहा कि हरीश रावत बार-बार पहाड़ से पलायन की बात करते हैं। पर वह खुद ही पहाड़ से पलायन कर चुके हैं। मैं ऐसे लोगों को पहाड़ का नेता नहीं मानता।

उन्होंने कहा कि जनता ने अल्मोड़ा लोकसभा सीट से तीन बार हरीश रावत को सांसद बनाया। और हरीश रावत उसी पहाड़ की जनता को दरकिनार कर मैदान की ओर चले गए। दो-दो जगह तराई सीट से विधान सभा चुनाव लड़े और हार मिली। इस बार विधान सभा चुनाव में भी वह पहाड़ से चुनाव लडऩे के बजाय पहले रामनगर तो बाद में तराई की लालकुआं सीट से चुनाव लड़े। जो अब पहाड़ की सीट से चुनाव लडऩे के बजाय तराई की सीट तलाश करे वह नेता पहाड़ का भला क्या करेगा।

फत्र्याल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत सिर्फ अपनी विधानसभा या अपनी पुत्री अनुपमा रावत के ही प्रचार में व्यस्त रहे। जबकि अन्य प्रत्याशियों की विधानसभाओ में उन्होंने कोई प्रचार नहीं किया। जिससे साफ है कि हरीश रावत सिर्फ एक प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े। आपको बता दें कि हरीश रावत समय समय पर खुद को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की पार्टी से मांग करते रहे है। जिसके बाद पार्टी ने हरीश रावत के नेतृत्व पर चुनाव तो लड़ा, लेकिन उन्हें मख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह पहले अपना पलायन रोके फिर पहाड़ से पलायन रोकने की बात करें। वह पहाड़ का इस्तेमाल न करे।
वही विधान सभा चुनाव में लोहाघाट सीट से फत्र्याल अपनी जीत के प्रति काफी अस्वस्त है। उनका कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में विकास किया है। और जनता ने विकास के दम पर एक बार फिर उन्हें चुन रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments