Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं रोमानिया और पोलैंड की बसें...

भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं रोमानिया और पोलैंड की बसें ,किए जा रहे स्वदेश वापसी के इंतजाम

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी जंग के बीच तकरीबन हर घंटे दूतावास की बसें तिरंगा लगाकर भारतीयों को पोलैंड और रोमानिया पहुंचा रही हैं जहां से उनकी स्वदेश वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। तब तक भारतीयों के रहने खाने का इंतजाम भी एयरपोर्ट के पास बने एक अस्थायी शेल्टर में किया जा रहा है। भारतीय छात्र छात्राओं और नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही पोलैंड और रोमानिया में भारतीय दूतावासों के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है।

हर एक 40 से 50 मिनट के अंतराल पर एक बस रवाना की जा रही है। यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के साथ ही भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रोमानिया और पोलैंड के दूतावासों के अधिकारियों की देखरेख में कई बसों का संचालन किया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे दून निवासी सूर्यांश सिंह बिष्ट और गाजियाबाद निवासी विनीत कुमार चौधरी ने फोन पर बताया कि फिलहाल उनके साथ 50 से अधिक छात्रों को सुरक्षित रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट लाया गया है।रोमानिया पहुंचे छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। रोमानियाई राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना है कि फिलहाल वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments