Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से की बात, व्यवस्थाओं का...

सीएम धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से की बात, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून : यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच देशवासियों का रेस्क्यू मिशन जारी है I इस बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के चार छात्रों की घर वापसी हो गई है।  छात्रों की अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, मनोज जोशी असिस्टेंट प्रोटोकॉल द्वारा अगवानी की गई। यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के करीब 30 छात्र लौट चुके हैं। 28 छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे, जिन्हें उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। वहीं, कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी लौटे हैं, इससे पहले मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विदेश से लौटे छात्रों से बात भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

यूक्रेन से लौटे प्रदेशवासियों ने वहा के हालत साँझा करते हुए बताया कि यूक्रेन में स्थिति बिगड़ गई है और कोई मदद नहीं कर रहा है। डर का माहौल है। खाने-पीने के सामान के दाम बढ़़ गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले यूक्रेन एयर सर्विस से 28 फरवरी का भारत तक का टिकट बुक कराया था। जिसके लिए उन्होंने 67 हजार रुपये चुकाए, लेकिन युद्ध तेज होने पर यूक्रेन की सभी एयर सर्विस रद्द हो गईं। इसके बाद वह पहले बस फिर 15 किमी पैदल चलकर रोमानिया पहुंचे। वहां हालत बहुत खराब हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments