Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो हजार के पार

दून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो हजार के पार

देहरादून: पहली बार देहरादून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये हो गए हैं। मंगलवार को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इसे देखते हुए अगले कुछ दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भी महेंगे होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार रात 12 बजे से दून में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये कर दिए गए हैं। इससे पहले 19 किलो का सिलेंडर 1947 रुपये का था। पिछले महीने सिलेंडर के दाम 87 रुपये कम हुए थे। यह पहला मौका है जब दून में कॉमर्शियल सिलेंडर 2050 पहुंचा है। इससे पहले 2030 रुपये तक सिलेंडर के दाम पहुंचे थे। 2021 अक्तूबर माह से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | जिनमे बढ़ोत होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की जेब पर ज्यादा असर दिखाई देगा। हालांकि, अभी तक रेस्टोरेंट संचालकों ने खाद्य सामग्री के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments