Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपति ने पत्नी और सास का कत्ल कर ट्रेन के आगे कूदकर...

पति ने पत्नी और सास का कत्ल कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, साली पर लगाया इल्जाम

देहरादून : हँसता खेलता परिवार एक पल में बर्बाद हो गया I पति ने पत्नी और सास का कत्ल कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या I निखिल के दोनों बेटे अनाथ हो गए। उसकी पहली पत्नी की बेटी का भी अब कोई सुधलेवा नहीं है। फिलहाल बच्चे अपनी बुआ के पास हैं।

जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने अपनी पत्नी नीशु और सास जयंती की नृशंस हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह अपने दोनों बेटों स्पर्श, ओम के साथ ही पहली पत्नी की बेटी स्तुति को अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर छोड़ गया था। बच्चों के फूफा अंकित ने बताया कि बच्चे घटना के बाद से गुमसुम हैं। उन्हें अभी पता नहीं है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।

इधर, नीशू की बहन पिंकी ने बताया कि उसके जीजा का चाल चलन ठीक नहीं था। इसी कारण उसकी पहली पत्नी उसे और बच्ची को छोड़कर झालू (बिजनौर) चली गई थी। पिंकी ने कहा कि आठ साल पहले निखिल ने उसकी बहन नीशू से प्रेम विवाह किया इसके बावजूद वह पत्नी और बच्चों को खुश नहीं रख पाया। 

दोहरे हत्याकांड के बाद सुसाइड करने वाले निखिल ने अपने परिवार की बर्बादी के लिए छोटी साली को जिम्मेदार ठहराया है। गाजियाबाद के कविनगर पहुंचे जसपुर के एसएसआई बचेंद्र सिंह ने निखिल की डायरी से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में निखिल ने लिखा है कि ’मेरी मौत के बाद जिसे भी यह डायरी मिले तो इसमें लिखे नंबरों पर कॉल कर मेरे रिश्तेदारों को सूचित जरूर कर देना। मैं माफी के काबिल नहीं हूं। नीशू मेरी पत्नी थी। मैं तुझसे बहुत प्यार करता था मगर तूने अपनी बहन पिंकी के बहकावे में आकर मुझे यह सब करने पर मजबूर कर दिया। साथ ही उसने पुलिस से आग्रह किया कि मेरी साली पिंकी देवी को जरूर सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि इस सारे कांड की जिम्मेदार पिंकी ही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments