Latest news
चाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु सफाई कर्मचारियों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दिए निर्देश कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें दर्ज सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात

देहरादून : पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद की स्थिति समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बीएल संतोष को अपनी कुछ पुस्तकें भी भेंट की।

बता दे कि निशंक ने हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दिल्ली में मुलाकात की थी I जिसमे उन्होंने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की थी। अब माना जा रहा कि इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से उन्होंने मुलाकात कर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया। दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में डा निशंक की दिल्ली में सक्रियता और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments