Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयूक्रेन से उत्तराखंड के नागरिकों को निशुल्क घर तक पहुंचाने के लिए...

यूक्रेन से उत्तराखंड के नागरिकों को निशुल्क घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश जारी

देहरादून: गृह विभाग ने यूक्रेन से लौट रहे उत्तराखंड के नागरिकों को निशुल्क घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय द्वारा की जायेगी। अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से इस संबध में स्थानिक आयुक्त को पत्र भेजा दिया गया है।

पत्र में लिख गया है कि यूक्रेन से स्वदेश लौटे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को निशुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। ट्रेन, बस या टैक्सी जिस भी माध्यम से वे गंतव्य तक जाने की इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। यह निशुल्क व्यवस्था स्थानिक आयुक्त कार्यालय कराएगा। जिसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने बताया कि, यूक्रेन में फंसे नागरिकों के बारे में सूचनाएं जुटाने के लिए तीन व्हाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडल आयुक्त, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों के साथ यूक्रेन से लौटे या वहां फंसे लोगों के परिजनों को भी जोड़ा गया है। इन व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments