Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डखैर की तस्करी करने वाला आरोपी थाने से फरार,ड्यूटी पर तैनात सिपाही...

खैर की तस्करी करने वाला आरोपी थाने से फरार,ड्यूटी पर तैनात सिपाही सस्पेंड

देहरादून: ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा थाने से खैर की तस्करी करने वाला आरोपी के वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गया | जिसके बाद मौके पर अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। वहीं, फरार आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है | पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

बताया गया है कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे केलाखेड़ा थाना पुलिस ने गांव थापकनगला निवासी परमजीत सिंह पम्मा को खैर की तस्करी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। जिसके बाद पकड़ी गई पिकअप के साथ परमजीत को थाने ले जाया गया था। इसी बीच आरोपी वॉशरूम का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया। मामले में लापरवाही के चलते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नंदू जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) के सीओ वंदना वर्मा ने कहा, ‘केलाखेड़ा थाने से हथकड़ी समेत फरार खैर तस्करी के आरोपी परमजीत सिंह पम्मा को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments