Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी के मथोली गांव में ‘दि विमिन विलेज संस्था’ आयोजित करेगी घास...

उत्तरकाशी के मथोली गांव में ‘दि विमिन विलेज संस्था’ आयोजित करेगी घास काटने की प्रतियोगिता

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में स्थित मथोली गांव में दि विमिन विलेज संस्था की ओर से 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले मेले में पहली बार घस्यारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है | प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गांव की महिलाएं बाकायदा जंगल में घास काटने जाएंगी। इवेंट कोऑर्डिनेटर सविता कंसवाल व प्रदीप पंवार ने बताया कि घसियारी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में गांव की नई दुल्हनों के बीच एक घास काटने की प्रतियोगिता है, जिसे मेले के साथ मनाया जाता है।

सविता नेपाल स्थित दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से को फतह कर चुकी हैं | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को गांव की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का है, जिससे पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेले में घस्यारी प्रतियोगिता के अलावा उत्तराखंड के पुराने खेलों को भी शामिल किया गया है जिसमें गिल्ली डंडा, पिठू ग्राम, गारा इत्यादि खेलों में लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस मौके पर मिस उत्तरकाशी कंपीटिशन भी होगा। प्रदीप पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में बकरी छाप के ऑनर रूपेश राय, अर्पिता आदि भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments