Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिमतगणना वाले दिन को उत्साह की तरह मनाएगी कांग्रेस, कण्ट्रोल रूम भी...

मतगणना वाले दिन को उत्साह की तरह मनाएगी कांग्रेस, कण्ट्रोल रूम भी होंगे सक्रीय: गोदियाल

देहरादून: इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को इस संबंध में पार्टी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की। जिसमे तय किया गया कि मतगणना वाले दिन को पार्टी उत्साह के साथ मनाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने बताया कि मतगणना वाले दिन यानि दस मार्च को पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहीं कंट्रोल रूम में जिन पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी, वो मतगणना स्थल पर मौजूद एजेंटों की ओर से कंट्रोल रूम को पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराएगे। गोदियाल ने कहा कि पार्टी इस दिन को उत्साह की तरह मनाना चाहती है।

कांग्रेस पार्टी मतगणना से पहले ही पुन: अपने कंट्रोल रूम को सक्रिय करने जा रही है। जिसके लिए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिसमे 10 मार्च को मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम में संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, मीडिया चैयरमेन कमेटी राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, आरपी रतूड़ी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम बहुखंडी, सुरेंद्र रांगड़, नरेशानंद नौटियाल, परिणीता बडोनी, शांति रावत, विशाल मौर्य आदि पूरे राज्य से विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments