Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का दावा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी भाजपा

सीएम धामी का दावा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी भाजपा

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। वहीं एक्जिट पोल के अधिकांश नतीजे भाजपा की दोबारा उत्तराखंड में सरकार बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी के बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। 

धामी ने दावा करते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के चुनावों में सीटें कम होने के बावजूद भी उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। हालांकि, धामी ने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा को उत्तराखंड में 60 से भी अधिक सीटें मिल रही हैं। 

धामी के अनुसार, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कई विकास कार्याें को हरी झंड़ी दिखाई गई है। चाहे ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट हो या फिर पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं में विकास करने की बात हो, भाजपा ने विकास कार्यों को गति दी है। ऐसे में जनता एक बार फिर भाजपा पर ही भरोसा जताएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments