Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डइलैक्ट्रॉनिक ट्रांसमीडिएट पोस्टल बैलेट सिस्टम का ड्राई-रन रिहर्सल किया गया

इलैक्ट्रॉनिक ट्रांसमीडिएट पोस्टल बैलेट सिस्टम का ड्राई-रन रिहर्सल किया गया

देहरादून: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की होने वाली मतगणना से पूर्व आज जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की देख-रेख में सभी विधानसभा क्षेत्रों हेतु ईटीपीबीएस (इलैक्ट्रॉनिक ट्रांसमीडिएट पोस्टल बैलेट सिस्टम) का ड्राई-रन रिहर्सल आज मतगणना केन्द्र महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में किया गया।

ड्राई-रन रिहर्सल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित समस्त रिटर्निंग आधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व ईटीपीबीएस में लगे समस्त कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ईटीपीबीएस से मतों की गणना हेतु इन्टरनेट कनेक्टिविटी, स्कैनिंग व अन्य तकनीकी पहलुओं आदि को चैक करने के लिए ड्राई-रन रिहर्सल किया जा रहा है। जिससे मतगणना के दिन कोई परेशानी न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईटीपीबीएस में लगे कार्मिकों को निर्देश दिए कि भली भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया जाए जिससे मतगणना के दिन आसानी से कार्य सम्पन्न हो सकें। उन्होंने समस्त एआरओ, प्रोग्रामर व एनआईसी के कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे कोई त्रुटि न उन्होंने प्रत्येक विधानसभावार हो रहे ड्राई-रन रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाए, कि उनके द्वारा भली भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया जाए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी रायपुर मनीष कुमार, ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय, देहरादून कैंट डॉ शिव कुमार बरनवाल, मसूरी नरेश चन्द दुर्गापाल, राजपुर रजा अब्बास, चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, धर्मपुर आर के तिवारी, डोईवाला युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लो.नि. वि. डी. सी नौटियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत के अलावा मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments