Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी, मुझे अचानक हटाया गया : हरक सिंह...

मैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी, मुझे अचानक हटाया गया : हरक सिंह रावत

देहरादून : उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ .हरक सिंह रावत को इस बात का दुःख है कि भाजपा ने उनका पक्ष जानने का प्रयास नहीं किया। हरक का कहना है कि मैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी, मुझे अचानक हटाया गया। यदि एक बार मुझसे पूछ लेते कि सच क्या है, फिर निर्णय लेते तो कोई बात नहीं होती।

वहीं, विधानसभा चुनाव के परिणाम पर हरक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लाक स्तर पर मजबूत सांगठनिक ढांचा न होने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। अब कांग्रेस संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब वह भाजपा में थे तो अक्सर ये बात उड़ाई जाती थी कि वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने जब अपने पुत्र समेत कांग्रेस में वापसी की तो भाजपा नेतृत्व को लगा कि वह भी ऐसा कर सकते हैं। भाजपा ने मीडिया में चली ऐसी खबरों का संज्ञान तो लिया, लेकिन उनका पक्ष नहीं सुना।

वास्तविकता यह है कि वह पहले ही निर्णय ले चुके थे कि भाजपा नहीं छोड़ेंगे। यदि छोड़नी होती तो पहले ही ऐसा कर लेते। यदि उनसे एक बार पूछ लिया जाता कि सच क्या है और भाजपा तब उनके बारे में निर्णय लेती तो उचित रहता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments