Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधअस्पताल में इलाज कराने पहुंची युवती के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़,...

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची युवती के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : राजधानी के एक अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है I मामले के अनुसार एक युवती ने अस्पताल के एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है I जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी। वहीं , इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।

बता दे कि यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की है। पुलिस के अनुसार एक युवती पेट की समस्या से ग्रस्त थी। वह खुद को दिखाने के लिए ईएसआई अस्पताल बंजारावाला गई। वहां से उसे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में दिखाने को कहा गया। युवती तत्काल वहां आ गई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलनी थी। युवती मंगलवार को रिपोर्ट लेने गई तो डॉ. पीके सिंघल ने उसे देखा। आरोप है कि डॉक्टर उसे अपने साथ कमरे में ले गए।

वहां जांच के बहाने उल्टे सीधे सवाल किए। आरोप यह भी है कि डॉ. सिंघल ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने डांटकर भगा दिया। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़िता ने बाद में यह शिकायत भी की थी कि उसके साथ गलत काम किया गया। इसलिए दुष्कर्म की धारा जोड़ी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments