Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रीतम सिंह ने विजय रैली में मतदाताओं के सहयोग के लिए दिया...

प्रीतम सिंह ने विजय रैली में मतदाताओं के सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

देूहरादन : उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से प्रदेश में खलबली मची हुई है। इस बीच विजयी प्रत्‍याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को विजय रैली निकाली। विधानसभा चकराता से विधायक और नेता प्रतिपक्ष पीतम सिंह का पारंपरिक अंदाज में स्‍वागत किया गया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं के सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद के लिए उन्‍हें धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास व उन्नति के लिए वह हमेशा की तरह समर्पित रहेंगे। वहीं प्रीतम सिंह ने शनिवार शाम डोईवाला पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। उन्हें एक योद्धा की तरह मजबूत रहकर कांग्रेस के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। साथ ही प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की । जहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा की। 

वहीं देहरादून की कैंट सीट से विजयी हुई भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर ने शहर के बिंदाल पुल से प्रेमनगर तक विजय रैली निकाली। इस दौरान उन्‍होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। उनके साथ देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments