Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधहेमकुंड रोपवे निर्माण का ठेका पाने के लिए चार कंपनियों का फर्जीवाड़ा,...

हेमकुंड रोपवे निर्माण का ठेका पाने के लिए चार कंपनियों का फर्जीवाड़ा, पेश की फर्जी बैंक गारन्टी

देहरादून: हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण का ठेका हासिल करने को चार कंपनियों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनियों के डायरेक्टरों ने ठेका लेने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा कर दी। जिसके बाद पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कैंट थाने में चारों कंपनियों के 12 डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि रोपवे के लिए चार निवेशकों से अनुबंध हुआ जिसमे कंपनियों को 2.5 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी थी। लेकिन कंपनियों ने भारतीय स्टेट बैंक, गाोल मार्केट नई दिल्ली की फर्जी बैंक गारंटी जमा कर दी।

फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनियों के मालिकों में ल्ल हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, 24 डी, एन101, कनाट सर्कस,डायरेक्टर-मुकेश जोशी, अशोक सिरोही,अनिल कुमार निवासी हकीकल मॉल रोड, किंगवे कैंप नई दिल्ली ल्ल मैसर्स सहा बिल्डस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, 24डी, फ्लैट नंबर 101, कनाट सर्कस, डायरेक्टर- अशोक सिरोही, अनिल कुमार ल्ल पाइन एंड पीक डेवलेपर प्राइवेट लिमिटेड, 702, अरुणाचल बिल्डिंग, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली। डायरेक्टर- हितेश जोशी, पुनीत सिंघल, मुकेश जोशी, भास्करानंद काला, सुरेश कुमार ल्ल मैसर्स आरके आनंद, डायरेक्टर आरके आनंद निवासी ग्राउंड फ्लोर, रमेश नगर, मेट्रो स्टेशन के सामने शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments