Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिकेंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की सीएम पद की...

केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की सीएम पद की दावेदारी पेश

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को अपने दिल्ली दौरे में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मुलाकात के दौरान सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। हाईकमान कई बिंदुओं पर विचार करता है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है।  

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई दी I इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments