Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधनौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

देहरादून: उत्तर प्रदेश के एक गांव की एक महिला के साथ स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। सितारगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना डेढ़ वर्ष पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया सिडकुल सितारगंज की एक कंपनी में मेहनत मजदूरी करती थी। 13 अगस्त 2020 को उसकी मुलाकात सुखवीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से हुई। उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया। जिसके बाद उसने कंपनी में स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कथित एचआर हेड ने स्थायी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि घटना डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments