Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यप्रदेश में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना से...

प्रदेश में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

देहरादून : बुधवार से उत्तराखंड में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 3.92 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि सभी जिलों को कार्बेवैक्स टीके भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली डोज लगने के 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों, अस्पतालों में बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसके अलावा पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इस आयु वर्ग में सबसे अधिक हरिद्वार में 79650 बच्चे हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में 70974 बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे कम रुद्रप्रयाग में 8325 बच्चे हैं। साथ ही प्रदेश में 15 से 18 आयु के 6.28 लाख किशोरों में से 61 प्रतिशत को कोवॉक्सिन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 75 प्रतिशत से अधिक को पहली डोज लगी है। 18 वर्ष से ऊपर वालों को 102.5 प्रतिशत को पहली और 95 प्रतिशत को  दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 74 प्रतिशत लाभार्थियों को एहतियाती डोज लगाई गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments