Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदेवंगत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर देश ने किया अपने हीरो...

देवंगत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर देश ने किया अपने हीरो को नमन

देहरादून : देश के पहले सीडीएस उत्‍तराखंड के देवंगत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर बुधवार को देश ने अपने हीरो को याद किया। सोशल मीडिया पर जनप्रतिन‍िधियों व लोगों ने पोस्‍ट कर उन्‍हें याद किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी स्‍व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘ वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें अशेष नमन्।’ 

वहीं इस मौके पर दून विवि में सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनरल विपिन रावत श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो देश अपने वीरोंं को भूल जाते हैं वो नष्ट हो जाते हैं। जनरल रावत जनता के जनरल थे, हर्षिल के पास सीमांत गांंव जादो मेंं फिर लोगोंं को बसाने को लेकर उनसे बात हुई थी, वो सहमत थे वो काम आगे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments