Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजया बच्चन बोली: इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, बजट...

जया बच्चन बोली: इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, बजट में बढ़ते दामों को देख भड़के थे विपक्षी सांसद

देहरादून: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवें दिन मंगलवार को दोनों सदनों में पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में बढ़ोतरी पर विपक्षी सांसद भड़के उठे। सपा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, ‘ये सरकार इसी तरह करती है, अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार ये ही कहा कि आप लोग सतर्क हो जाएं, चुनाव के बाद दाम बढ़ने वाले हैं। इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।’ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार को घेरा तो लोकसभा में अधीरंजन चौधरी ने सवाल उठाए।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मोदी सरकार ने फिर एक बार जो उनकी गरीबों के खिलाफ नीति है वो उन्होंने जाहिर कर दी है। आज जनता से वो 10,000 करोड़ रुपये अपने जेब में डाल रहे हैं। वो एक्साइज़ ड्युटी भी हर साल बढ़ा रहे हैं। हमारी पार्टी की ओर से नियम 267 के तहत नोटिस पहले ही दिया गया था, जिसे हम सदन में उठा रहे थे तब अध्यक्ष ने कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। जो भी आवश्यक चीजें हैं उसकी कीमत बढ़ा दी गई है। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि हमने कहा था कि चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि होगी। हम सही साबित हुए। मोदी सरकार गरीबों को लूटना बंद नहीं करना चाहती। हम आम आदमी के हित में संसद व उसके बाहर संघर्ष करेंगे। 

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। इसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments