Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुचेंगे...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुचेंगे सीएम धामी

देहरादून : आज शाम चार बजे योगी आदित्‍यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम पद की दोबारा शपथ लेंगे। यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में किया गया है। उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्‍यनाथ को उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्‍यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं। वहीं उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में भी जश्‍न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि योगी आदित्‍यनाथ इस गांव के रहने वाले हैं। योगी की मां ने कहा कि वे उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर काफी खुश हैं। वहीं शपथ ग्रहण के दिन गांव में भजन-कीर्तन भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments