Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयविवेक अग्निहोत्री के बयान पर छिडा विवाद, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस...

विवेक अग्निहोत्री के बयान पर छिडा विवाद, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बोला हमला

देहरादून: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के बयान पर विवाद छिड गया है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आम भोपालवासी खुद को भोपाली कहलवाना नहीं चाहता। भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल से लिया जाता है। उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हमला बोला है। 

दरअसल, एक इंटरव्यू में अग्निहोत्री ने एक सवाल के जवाब में भोपाल की मिसाल देकर कहा, ‘मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं पर भोपाली नहीं हूं। भोपाली के मायने अलग होते हैं। अगर किसी के बारे में कहा जाता है कि यह भोपाली है तो उसका मतलब है कि यह होमोसेक्सुअल है। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है’। 

अग्निहोत्री का यह इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो गया है। उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह भोपाल के आम निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”।

दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता ने तो सीधे-सीधे इसे संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से जोड़ दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ‘विवेक अग्निहोत्री की भोपाल के प्रति सोच सुनकर आज मामाजी का हमेशा गाया जाना वाला गाना याद आ गया… “आदमी हूं, आदमी से प्यार करता हूं” और राघव जी, प्रदीप जोशी से लेकर तमाम भाजपा और आरएसएस के नेता याद आ गए। जो व्यक्ति मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को खुलेआम मज़ाक़ उड़ा रहा है , भोपाल की पहचान होमोसेक्सुअल बता रहा है, उसका प्रदेश के मुखिया शाल ओढ़कर, गुलदस्ता देकर सम्मान कर रहे हैं। शायद यह भी उनकी राय से सहमत होंगे… हिम्मत दिखाते, मिलने से मना करते, माफी मंगवाते…I’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments