Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता से किये गये वायदो एवं संकल्पों को पूर्ण करने के लिये...

जनता से किये गये वायदो एवं संकल्पों को पूर्ण करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनादेश के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य के विकास से संबंधित कार्यक्रमों आदि के संचालन के लिए विधानसभा में पूर्ण बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद विधेयक पारित कराने व इसके अधिनियम बनने में समय लग सकता है। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य की समेकित निधि से धनराशि आहरण की आवश्यकता होगी इसके तहत संविधान के अनुच्छेद 206 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार मुख्यतः वचनबद्ध मदों के आहरण हेतु चार माह का लेखानुदान सदन में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के संकल्पो के साथ ही प्रदेश की जनता से किये गये वायदो एवं संकल्पों को पूर्ण करने के लिये प्रतिबद्ध है। राज्य में समान नागरिक संहिता के सम्बन्ध में राज्य की केबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। हमने राज्य की गरीब माता व बहनों को साल में निशुल्क तीन गैस सिलेण्डर देने का वायदा किया है, उसे भी पूरा करने के साथ ही रोजगार सृजन आदि के सम्बन्ध में जो भी वायदे हमने जनता से किये हैं। उन्हे विकल्प रहित संकल्प के साथ पूर्ण किया जायेगा

कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रस्तुत लेखानुदान राज्य के विकास को गति प्रदान करेगा। निकट भविष्य में हम पूर्ण बजट लेकर आएंगे जिसमें जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप एवं जनता जनार्दन के सुझाव को भी यथोचित स्थान मिल सकेगा। प्रदेश की देव तुल्य जनता ने जो भरोसा हम पर किया है हम उस भरोसे पर खरा उतर सके ऐसा हमारा प्रयास रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में जब उत्तराखंड 25 वर्ष का हो जाएगा राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है इस हेतु आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग चाहिए। उन्होंने समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में सभी से सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments