Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधसीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की गई है I इस मामले में लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी की छवि ख़राब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है I पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मुख्यमंत्री के खिलाफ खटीमा में विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला सामने आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा। आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दूसरा ऑडियो 28 मार्च को गणेश मुंडेला ने भेजा। पवन ने कहा कि वह सीएम की पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। सीएम धामी और उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने के लिए फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments