Latest news
38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में पारा बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी

उत्तराखंड में पारा बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी

देहरादून : उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इस सीजन में डेढ़ माह में सोमवार तक प्रदेशभर में वनाग्नि की 118 घटनाएं दर्ज की गई। जिससे करीब 150 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा 24 घटनाएं पिथौरागढ़ और 22 घटनाएं बागेश्वर में दर्ज की गई।

इस बार तापमान ज्यादा होने के कारण आग की घटनाएं मार्च माह से ही काफी हो गई हैं। जबकि, पिछले साल मार्च तक 60 घटनाएं ही हुई थीं, पूरे सीजन में 1139 घटनाएं हुई थीं। वहीं, 2020 में लॉकडाउन के चलते पूरे सीजन में आग की 135 घटनाएं ही दर्ज की गई थीं। वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग ने 1317 फायर क्रू स्टेशन बनाए हैं। इनमें से 40 को मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments