Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकुट्टू का आटा खाने से करीब 125 लोग बीमार, बिक्री पर लगी...

कुट्टू का आटा खाने से करीब 125 लोग बीमार, बिक्री पर लगी रोक

देहरादून: नवरात्रि के व्रत रखने के चलते घर में मंगाए गए कुट्टू का आटा खाने से करीब 125 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल, कनखल स्थित रामकिशन मिशन, भूमानंद और श्यामपुर कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों की संख्या बढ़ भी सकती है।

हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की बात जिलाधिकारी ने कही है।

पहले नवरात्र पर व्रत रखने वाले कई लोगों ने शनिवार रात में कुट्टू के आटे की पकौड़ी, रोटी और पूरी खाई। लेकिन रात में ब्रह्मपुरी में बहुत से लोगों को उल्टी, पेट खराब और कंपकंपी की शिकायत होने लगी। इसके बाद शनिवार रात करीब एक बजे इक्का-दुक्का मरीज जिला अस्पताल पहुंचने लगे। जिनका इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। रविवार तड़के चार बजे तक ब्रह्मपुरी और श्यामपुर कांगड़ी से ऐसे ही मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी और लोग अलग-अलग अस्पताल पहुंचने लगे।

सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला और मेला अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की संख्या 78 है। कनखल स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल में 14, हरिद्वार-रुड़की हाइवे स्थित अस्पताल में 18 और श्यामपुर स्थित निजी अस्पताल में करीब 15 लोग भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments