Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमाँ की मौत के बाद अपनी नाबालिक बेटी के साथ पिता ने...

माँ की मौत के बाद अपनी नाबालिक बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

देहरादून: पिता द्वारा अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कर बताया कि कुछ माह पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से ही उसके पिता उस पर गंदी निगाह रखने लगे। और उसके पिता आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बीती 4 अप्रैल को उसके पिता शराब के नशे में घर आए, और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। लेकिन पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला।
जिसके बाद दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए। और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। लेकिन वह किसी तरह छूट कर बाहर आई। उसने पड़ोस की एक महिला के घर शरण ली और सुबह पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments