Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेस क्लब में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

प्रेस क्लब में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून : उत्तराँचल प्रेस क्लब में स्व०गिरिजा शंकर त्रिवेदी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका उदघाटन सूरज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने किया,इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जीतेन्द्र अंथवाल ने कहा कि क्लब त्रिवेदी जी जैसे महान साहित्यकार पत्रकार को हमेसा याद करता है। प्रेस क्लब में कार्यकारिणी के सदस्य महेश पाँन्डे जी ने शाल ओढा़कर मुख्य अतिथि जी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा,जिसमें वैटरन खिलाडी़ और अन्य खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं ,इस अवसर पर रमेश जोशी ने कहा कि ,खेलों का आयोजन समय समय पर होना चाहिए, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलों के आयोजन से बचपन के दिन याद आने लगते हैं, सुरज सेवा दल प्रेस क्लब को एक काँन्फ्रेन्स टेबल अपने सौजन्य से भेंट करेगा,धीरे धीरे क्लब में फर्नीचर जोड़ना होगा। समाज में मीडिया कर्मीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाज की हर समस्याओं के समाधान के लिए मीडियाकर्मी आगे रहते हैं,पर सरकार और राजनैतिक दलों द्वारा उनको वो मान सँम्मान नहीं दिया जाता है। फर्जी मुकद्दमों में पत्रकारों को फँसाने की घोर निन्दा की,उदघाटन समारोह में प्रेस क्लब के सदस्यगणों सहित संयुक्त सचिव नलिनी सिंह भी उपस्थित रही समारोह का संचालन प्रेस क्लब के महामँत्री ओ पी बेंजवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments