Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी हुए ‘श्री रामकथा’ में शामिल

सीएम धामी हुए ‘श्री रामकथा’ में शामिल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू जी के सानिध्य में आयोजित ‘श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव , आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments