Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपरिजनों की डांट से नाराज होकर युवती ने की आत्महत्या

परिजनों की डांट से नाराज होकर युवती ने की आत्महत्या

देहरादून: शुक्रवार सुबह परिजनों की डांट से नाराज होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती की मौत की खबर परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों को दी। जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। वहीं जब युवती की आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली तो अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रास्ते में ही रुकवा लिया गया। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मृतका की पहचान विधि निवासी लोहा मंडी के रूप में हुई है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बेटी ने पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह उसके शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि स्थानीय नागरिक की सूचना पर ही पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे कि मौत की हकीकत सामने आ सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments