Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डरोडवेज बसों में सफर करना हुआ महँगा,टोल टैक्स में वृद्धि के चलते...

रोडवेज बसों में सफर करना हुआ महँगा,टोल टैक्स में वृद्धि के चलते बढा किराया

देहरादून : बढ़ती महंगाई के साथ अब रोडवेज की बसों में सफर भी महंगा हो गया है। टोल टैक्स में वृद्धि के चलते किराये में बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत जिन रूटों पर टोल टैक्स लगता है, वहां से यात्रा करने के लिए अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार व अन्य शहरों के लिए किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है।

वही दूसरी तरफ देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बस और साधारण बस का किराया भी दस रुपये महंगा हो गया है जबकि जनरल बस का किराया पांच रुपये बढ़ गया है। देहरादून से हरिद्वार की यात्रा पांच रुपये महंगी हो गई है। इसी के साथ देहरादून से गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ आदि शहरों के किराये में भी 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।

वहीं, कुमाऊं मंडल से रोडवेज बसों का संचालन भी महंगा हो गया है। हल्द्वानी से दिल्ली व अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के साथ ही हल्द्वानी से देहरादून का किराया भी पांच से दस रुपये बढ़ा है।

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक, टोल टैक्स की नई दरों की वजह से अलग-अलग रूटों पर किराये में यह वृद्धि हुई है। दरअसल,नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल की दरों में एक अप्रैल से 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी वजह से रोडवेज के संचालन पर भी हर दिन 10 से 15 प्रतिशत खर्च बढ़ गया। किराया निर्धारित होना बाकी है, परिवहन निगम ने जो बढ़ोतरी की है, वह केवल टोल टैक्स की दरों की वजह से है। रोडवेज की बसों का किराया अभी निर्धारित नहीं हुआ है। इसका प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के पास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments