Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास से मिला प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल

दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास से मिला प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने दरबार श्रीगुरु रामराय साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरांचल प्रेस क्लब को समय-समय पर सहयोग प्रदान करने के लिए श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज और दरबार साहिब का आभार व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने इस दौरान श्रीमहंत से क्लब सदस्यों और उनके परिवार (पत्नी, बच्चे और माता-पिता आदि) को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में उपचार, भर्ती व टेस्ट आदि के शुल्क में यथोचित छूट का प्रावधान करने का आग्रह किया। श्रीमहंत ने इस आग्रह पर सैदांतिक सहमति जताते हुए जल्द ही इस संबंध में उचित कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया।

श्रीमहंत ने इस दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों के साथ उत्तराखंड के सामाजिक-राजनीतिक विषयों, स्वास्थ्य-शिक्षा, कृषि, पलायन और पत्रकारिता समेत विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि दरबार साहिब कृषि क्षेत्र को बचाने और जैविक कृषि को बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रहा है। देहरादून की प्रसिद्ध बासमती की महक को वापस लाने के लिए मौजूदा परिस्थितियों के अनुकूल इसके बीज पर काम किया गया है और अब बासमती उत्पादन की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल के साथ ही महामंत्री ओपी बेंजवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सती, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संप्रेक्षक विनोद पोखरियाल व कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments