Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षक, संव‌र्द्धन व निशानेबाज शपथ भारद्वाज को किया...

सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षक, संव‌र्द्धन व निशानेबाज शपथ भारद्वाज को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शंकर सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।उनकी यह यात्रा जन जागरूकता उत्पन्न करने मे कारगर साबित होगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शपथ भारद्वाज को भी सम्मानित किया। शपथ भारद्वाज ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप जूनियर वर्ग ट्रेप शूटिंग की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments