Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयपेट्रोल डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगा

पेट्रोल डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगा

देहरादून: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा के बाद अब सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को दून में सीएनजी की कीमतों में एक साथ पांच रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। दून में सीएनजी के दाम बढ़कर 77 रुपये से बढ़कर 82 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। दून में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के मौजूदा समय में चल रहे तीन पंपों पर एक दिन में छह हजार से आठ हजार प्रतिकिलो सीएनजी पहुंच रही है।

परिवहन कारोबारी राजेंद्र काला ने बताया कि सीएनजी महंगी होने का खामियाजा संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। महंगी सीएनजी होने के बावजूद भी भराने के लिए ड्राइवर दो-दो घंटे लाइन में लगे रहते हैं। जिस हिसाब से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ रही हैं, परिवहन कारोबारियों के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments