Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के स्कूलों में लागू हुई कोरोना की नई गाइडलाइन, जानिए नये...

दिल्ली के स्कूलों में लागू हुई कोरोना की नई गाइडलाइन, जानिए नये बदलाव

देहरादून : दिल्ली एनसीआर के कई स्कूल में भारी मात्रा में कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने सकती बरतनी शुरु कर दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई हैं और अब सरकार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
दिल्ली के एक स्कूल में एक बच्चे समेत शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निर्देश दिए हैं की अगर किसी स्कूल में कोरोना के मामले सामने आते हैं तो उसकी जानकारी दिल्ली शिक्षा निदेशालय को दी जाए और पूरे स्कूल को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया जाए।
दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरूवार को कहा कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन अभी कोई चिंता की बात नहीं है। मरीज अस्पतालों में भर्ती नहीं हो रहे हैं, यह नया वायरस ओमिक्रॉन जैसा ही है I कहीं किसी स्कूल से कोई कोरोना का केस आता है तो स्कूल भी हमें रिपोर्ट कर रहा है और हम भी स्कूलों में दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। कोरोना के साथ जीकर हमें आगे बढ़ना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments