Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधमौसेरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म...

मौसेरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट

देहरादून : ऊधम सिंहनगर जिले के किच्छा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही मौसरे भाई ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद मासूम की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से करवाया जाएगा।

कलकत्ता फार्म चौकी अंतर्गत गुरुवार दोपहर गांव में एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो स्वजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी। जब स्वजनों को उसके मौसरे भाई के साथ जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसके घर जाकर पता किया। उन्हें जब वहां भी कुछ नहीं पता चला तो वह कलकत्ता फार्म चौकी पहुंचे। बच्ची के गायब होने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के साथ ही उसके माता पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस का शक और भी गहरा हो गया। युवक लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था । देर शाम पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव को किच्छा डैम में फेंकने की बात पुलिस को बताई। इस दौरान युवक लगातार अपना बयान बदलता रहा I

कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पुलिस ने बच्ची का शव किच्छा डैम को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया। बच्ची का शव मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपित युवक को उनके हवाले करने की मांग कर खूब हंगामा किया । पुलिस ने बमुश्किल युवक को वहां से निकाला। पुलिस बच्ची के शव का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम करवा, उसकी वीडियो ग्राफी करवाने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments