Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदादी के साथ शादी में जा रहे आठ साल के मासूम बालक...

दादी के साथ शादी में जा रहे आठ साल के मासूम बालक को गुलदार ने बनाया अपना शिकार

देहरादून : भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में एक आठ साल के बच्चे को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। कल शनिवार देर शाम आठ वर्षीय बालक नवीन पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था।

लेकिन उसी दौरान वहाँ गुलदार घात  लगाए बैठा था । वह दादी से आगे-आगे चल रहा था। उसी समय रास्ते में अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद नवीन जब न ही शादी में पहुंचा और ना ही घर तो परिजनों ने उसे ढूँढना शुरू किया।

पूरे गाँव में खोज करने के बाद देर रात नवीन का शव मिला। आठ साल के मासूम को गुलदार नोंच-नोंच कर खा गया चूका था।

बालक का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था।

वहीं टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ बीके सिंह ने बताया कि अखोड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

दूसरी तरफ इस घटना से गांव में आक्रोश है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को आपनी इस तरह मरता नहीं देख सकते। हर दिन वह दहशत में जी रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments