Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डधार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लहराने से हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लहराने से हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

देहरादून : शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान काठगोदाम में एक युवक ने धार्मिक स्थल के गेट पर भगवा झंडा लगा दिया। इतना ही नहीं युवक ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल झंडा उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार दोपहर काठगोदाम क्षेत्र में जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल युवक और उसके समर्थकों ने काठगोदाम में एक धार्मिक स्थल के गेट पर भगवा ध्वज लगा दिया। जुलूस की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना मिलने पर तत्काल भगवा ध्वज को उतारा। 

पुलिस ने इस दौरान शांति बनाये रखने का प्रयास किया लेकिन कार्तिक बिष्ट ने भगवा ध्वज लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में धार्मिक स्थल प्रबंध कमेटी के सचिव हसमत अली ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 295ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments