Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर के सुधरते हालात से,आतंकी सरगनाओं में हताशा: डीजीपी दिलबाग सिंह

जम्मू-कश्मीर के सुधरते हालात से,आतंकी सरगनाओं में हताशा: डीजीपी दिलबाग सिंह

जम्मू-कश्मीर: पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने वहां के सुधरते हालात से पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना के हताश होने की आशंका जतायी हैI डीजीपी ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी के साथ हाल ही में सरहद पार से हथियारों की तस्करी के प्रयासों में हुई बढ़ोतरी से, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकियों में बौखलाहट हैI

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, सांबा की पल्ली पंचायत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर, सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे थेI इस दौरन उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, प्रदेश में हालात पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। अब आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने के बाद ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रहते। सुरक्षाबल उन्हें कम से कम समय में तलाश कर पकड़ लेते हैं या फिर उन्हें किसी मुठभेड़ में मार गिराते हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुधरते हालात से पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना हताश हैं। इसका अंदाजा हाल ही में सरहद पार से हथियारों की तस्करी के प्रयासों में हुई बढ़ोतरी और कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी से लगाया जा सकता है।

उन्होंंने पुलवामा में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवान पर आतंकी हमले के सवाल पर कहा कि, इसकी जिम्मेदारी बेशक दो नए आतंकी संगठनों, कश्मीर टाइगर्स फोर्स और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने ली है, लेकिन यह सभी लश्कर से ही जुड़े हैं और सीमा पार बैठे अपने हैंडलरों के हु़कम पर ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

कहा कि जिस तरह से बरसात में कुकरमुत्ते उग आते हैं, उसी तरह कश्मीर में भी कई आतंकी संगठन अचानक पैदा हो जाते हैं और किसी एक वारदात की जिम्मेदारी तीन से चार संगठन लेते हैं। इससे वह सुरक्षाबलों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। ऐसे संगठनों की जमीन पर कोई मौजूदगी नहीं होती। हम आतंकियों की इस रणनीति से अच्छी तरह अवगत है। इन वारदातों को जिसने भी अंजाम दिया है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है, वह जल्द ही मारे जाएंगे।

कुपवाड़ा में हथियारों की बरामदगी पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हथियारों की तस्करी को जम्मू कश्मीर में करने की साजिश में जुटा हुआ है। पिस्तौलधारी आतंकी ही शहरी इलाकों में टार्गेट किलिंग को अंजाम देते हैं। हम ऐसे सभी माड्यूल को नष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं।

श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली विमान सेवा में बम की अफवाह संबंधी सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच जारी है। एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली समिति ने भी इस मामले की जांच की है। जिस नंबर और जगह से फोन आया था, उसका पता लगाया जा चुका है। जल्द ही जांच पूरी कर इस मामले का सच सामने आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments